हरदोई13जु 25*रिश्वत मांगने वाले पुलिस उप निरीक्षक पर कार्रवाई।
चार्जशीट के लिए पैसे मांगने वाले अरविंद सिंह यादव निलंबित, मुकदमा दर्ज
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई में एक पुलिस उप निरीक्षक द्वारा चार्जशीट लगाने के लिए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। थाना अतरौली में तैनात उप निरीक्षक अरविंद सिंह यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने की शिकायत वायरल हुई थी।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी संडीला से जांच कराई। जांच में उप निरीक्षक अरविंद सिंह यादव (पीएनओ – 912739555) द्वारा आवेदक से रुपये मांगने की पुष्टि हुई। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR