हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
पिहानी (हरदोई)। पिहानी क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार उजागर पुरवा निवासी शकील (42) पुत्र नायब बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शकील ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने वैगनआर कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*