November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 26 नवम्बर 26*गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, हॉकी से हमला और फायरिंग का आरोप.

हरदोई 26 नवम्बर 26*गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, हॉकी से हमला और फायरिंग का आरोप.

हरदोई 26 नवम्बर 26*गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, हॉकी से हमला और फायरिंग का आरोप… आखिर राइफल किसकी थी?

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में गाड़ी पीछे हटाने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और फायरिंग के आरोपों तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि आशीष सिंह सोलंकी और शक्ति प्रताप सिंह के बीच गाड़ी पीछे करने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान हॉकी से हमला किया गया और राइफल से फायरिंग भी की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई राइफल आखिर किसकी थी? क्या राइफल लाइसेंसी थी? यदि लाइसेंसी थी तो उसके धारक कौन हैं और विवाद के दौरान उसका इस्तेमाल कैसे हुआ?
अब इस मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आखिर गाड़ी हटाने का विवाद हथियारों तक कैसे पहुंच गया?

Taza Khabar