जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र के जिला बदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
पिहानी पुलिस ने जिला बदर अपराधी को तमंचे के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह फरार होने की फिराक में था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल डीके सिंह ने जानकारी देकर बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जहानी खेड़ा पुलिस ने वांछितों, जिला बदर व अन्य फरार अपराधियों के खिलाफ धरपकड अभियान चलाया हुआ है। जिसके अन्तर्गत जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज संजय सिंह , हेड कांस्टेबल रामदेव, कांस्टेबल मनोज ,कांस्टेबल महेन्द्र की टीम ने जिला बदर अभियुक्त रामकुमार निवासी महमूदपुर सरैया को गिरफ्तार कर लिया । तलाशी के दौरान अभियुक्त से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया।
जिला बदर अपराधी के क्षेत्र में मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई – कोतवाल दिलेश कुमार सिंह
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शांति भंग करने की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर रहा है।
विधानसभा चुनाव-2022 में कोई व्यवधान पैदा न करे, इसके लिए पुलिस व प्रशासन शातिर बदमाश
More Stories
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*