हरदोई 15 अक्टूबर *परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति कालेज में प्रवेश नहीं करेगा:- मंगला प्रसाद सिंह
हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ राजकीय इंटर कालेज तथा आर0आर0 इंटर कालेज हरदोई में आज प्रथम पाली में हो रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति कालेज में प्रवेश नहीं करेगा और परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाये। उन्होने कहा कि कालेज में परीक्षार्थियों के लिए शुद्व पेयजल एवं लाइट की समुचित व्यवस्था की करायें। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
————————–

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया