हरदोई 02 अक्टूबर *पिहानी कोतवाली के नए कोतवाल दिलेश कुमार सिंह का एलान, किसी के दबाव में काम नहीं करेगी पिहानी पुलिस
कोतवाल ने कहा कि उनका ध्यान केवल जनता के साथ प्रेम और असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करने पर रहता है। इसी को ध्यान में रखकर पिहानी की पुलिसिंग का भी खाका तैयार किया गया है।
इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। कहा कि यहां पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं करेगी। पीड़ितों की हर वक्त सुनी जाएगी। रात के लिए भी एक अलग से अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
कहा कि उनका ध्यान केवल जनता के साथ प्रेम और असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करने पर रहता है। इसी को ध्यान में रखकर पिहानी की पुलिसिंग का भी खाका तैयार किया जाएगा।
आवास के दरवाजे तो हर वक्त खुले हैं
पुलिस जनता के लिए हर समय उपलब्ध हो इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। पुलिस का काम 24 घंटे का है, लेकिन अधिकारी अधिकतर दिन में ही सुलभ होते हैं। ड्यूटी रात की भी होती है। ऐसे में उनके आवास के दरवाजे तो हर वक्त खुले ही हैं। साथ ही साथ एक रात्रि ड्यूटी के लिए अफसर भी अलग से तैनात कर दिया जाएगा।
उन्होंने पुलिस के दबाव वाली बात पर कहा कि मुझे ध्यान नहीं कि किसी ने उन पर गलत काम के लिए कभी दबाव डाला हो। कई बार ऐसी कोई कोशिश भी करता है तो इसके लिए सभी अधिकारियों को पहले ही बता दिया गया है कि किसी के दबाव में काम नहीं करना है। जनता के हम हैं और जनता हमारी है। इसी सिद्धांत पर क्षेत्र की पुलिसिंग रहने वाली है। पुलिस सत्य के साथ ही चलेगी। हर काम पारदर्शिता के साथ होगा। जनता उनसे कभी भी संवाद कर सकती है।
शिकायतें होती रहती हैं, लेकिन बदतमीजी बर्दाश्त नहीं
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियो की शिकायतें होती रहती हैं। कई बार शिकायत तो इस बात को लेकर भी हो जाती है कि अधिकारी या कर्मचारी विशेष बहुत सख्त मिजाज है। तो यह अपने आप में ठीक बात है। क्योंकि पुलिस का एक पक्ष कठोर बना रहना भी होता है। लेकिन यहां अगर बदतमीजी की शिकायत होती है तो यह बर्दाश्त नहीं होगी।
कोतवाल ने कहा कि लोग कोतवाली व चौकियां न आकर सीधे अधिकारियों के पास जाते हैं तो हर किसी की अपनी एक पहुंच या जानपहचान होती है। यदि वह वहां जाना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन यदि वह वहां तंग आकर गया है तो यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। पुलिस को अपना विश्वास जनता के बीच पैदा करना होगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार