हरदोई १९ जून २०२६ * रात्रि टूर्नामेंट: अटिया पुरवा ने देहलिया को 35 रन से हराया, पिहानी ने 10 विकेट से जीता मैच
हरदोई की राभा ग्राम पंचायत में आयोजित स्व. राधे श्याम त्रिपाठी रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार, 18 जून 2026 रात दो मुकाबले खेले गए, जिनमें अटिया पुरवा और पिहानी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। अटिया पुरवा ने देहलिया को 35 रन से हराया, जबकि पिहानी ने बिजगांवा को 10 विकेट से रौंद दिया।
पहले मैच में अटिया पुरवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाए। टीम के लिए हारिस ने 34 रन और यश ने 26 रन का योगदान दिया। जवाब में देहलिया की टीम 89 रन पर ही सिमट गई। देहलिया की ओर से जीशान ने 46 रन और मिसबाहुल ने 16 रन बनाए। अटिया पुरवा के गेंदबाज आजम ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दूसरे मुकाबले में पिहानी ने बिजगांवा को एकतरफा अंदाज में हराया। बिजगांवा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 36 रन ही बना सकी। हिमांशु ने 12 रन और सोनू ने 8 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पिहानी ने यह छोटा लक्ष्य सिर्फ 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। पिहानी के सबील ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 2 विकेट चटकाए।
मैचों के बाद, अटिया पुरवा के हारिस और पिहानी के सबील को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया।
इस दौरान रमेश त्रिवेदी, जीशान जैबू, बबूल लूंगी, शादाब, रियाज, अर्जित, बउआ सहित कई गणमान्य व्यक्ति और हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*