हमीरपुर 26 जून 2023*बकरीद तथा अन्य त्योहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आने वाले ईदुज्जुहा/ बकरीद पर्व,मोहर्रम ,कावड़ यात्रा, सावन के सोमवार तथा अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आने वाले ईदुज्जुहा/ बकरीद पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बकरीद तथा अन्य त्यौहार शांतिपूर्ण व भाई चारे के साथ मनाया जाए, जनपद में भाईचारे का गौरवशाली इतिहास रहा है, अतः इसको कायम रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं की जाए, कुर्बानी निर्धारित चिन्हित स्थल पर ही बन्द स्थान पर होगी, कहा कि खुले में कुर्बानी न की जाय । कुर्बानी के पश्चात उसके कचरे का समुचित ढंग से निस्तारण किया जाए । कहा कि त्योहारों के समय में लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा सीमित रखी जाए ताकि किसी दूसरे को असहजता का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा इसी प्रकार बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से अपील की जाय। सोशल मीडिया पर किसी भी दशा में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए इसके लिए कमियां पहले से ही दुरुस्त कर ली जाएं तथा ढीले तारों को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में टैंकर की भी व्यवस्था रखी जाए । कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों द्वारा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने कहा कि सभी त्योहारों को परंपरागत ढंग से मनाया जाए सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाया जाए ,कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर रहेगी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने नशा मुक्त अभियान के संबंध में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने से संबंधित शपथ दिलाई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्रनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक , समस्त एसडीएम व सीओ व थाना प्रभारी ,समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत ,पीस कमेटी के अन्य सदस्य, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
सूचना विभाग हमीरपुर
Beuro Cheef jitendra kumar hamirpur

More Stories
मथुरा 25 फरवरी 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*