हमीरपुर कुरारा 17 अगस्त23*स्वतंत्रता दिवस में किये गए पौधा रोपड़ के पेड़ उखाड़कर फेकने की तहरीर आश्रम के महंत द्वारा थाने में दी गई है।
आश्रम की जमीन में जबरिया कब्जा कर जानवरो का गोबर आदि डालने व स्वतंत्रता दिवस में किये गए पौधा रोपड़ के पेड़ उखाड़कर फेकने की तहरीर आश्रम के महंत द्वारा थाने में दी गई है।
थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव स्थित अखंड तपोभूमि शंकर एवं हनुमंतलाल आश्रम के महंत छोटेलाल उर्फ आनंद स्वरूप ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि गांव के गाटा स 107 में 0.172 हेक्टेयर जमीन में आश्रम बना हुआ है। उसकी बाउंड्रीवाल का निर्माण महंत द्वारा करवाया जा रहा है जिसपर पड़ोसी ब्रजलाल पुत्र बेनीप्रसाद जो आश्रम की भूमि पर पिछले वर्ष बारिश के बाद से अपने जानवरो का गोबर आदि डालता है वो अब उस जमीन पर अपना कब्जा किये हुए है। महंत जी द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण भी नही होने दे रहा है। महंत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस में वहां पौधों का रोपड़ किया गया था ब्रजलाल ने उन पौधों को भी उखाड़ कर फेंक दिया है। महंत ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*