पूर्णिया बिहार14अक्टूबर26* ईंट से पीट-पीटकर शौकत अली की हत्या, जलालगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बेगूसराय से दबोचा हत्यारा
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*SDPO सदर-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने किया खुलासा, FSL टीम ने जुटाए थे अहम सुराग*
पूर्णिया, पिपरपांती पनपिया टोला में ईंट से मारकर शौकत अली की हत्या के मामले में जलालगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है, इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
13 अक्टूबर को जलालगढ़ थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरपांती में एक व्यक्ति की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई है,सूचना पर एसडीपीओ सदर-2, अंचल निरीक्षक और FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य जुटाए, मृतक की पहचान शौकत अली के रूप में हुई, पत्नी साजन प्रवीण के आवेदन पर जलालगढ़ थाना कांड संख्या 239/26 दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णिया के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त मोहम्मद सज्जाद 19 वर्ष पिता रुस्तम अली, साकिन पिपरपांती नहर टोला वार्ड नंबर 11 को बेगूसराय से विधिवत गिरफ्तार कर लिया अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है,
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*
बांदा: 14 अक्टूबर 26*IGRS समीक्षा में डीएम सख्त, 36 अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के निर्देश*
कानपुर नगर 14 अक्टूबर 26* 2027 में PDA समाज ही बनाएगा सरकार—श्यामलाल पाल