September 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*

पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*

पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया बिहार ,पुलिस केंद्र, पूर्णिया में मंगलवार, 23 सितंबर को एक गरिमामय स्टार सेरेमनी *Star Ceremony (Pipping Ceremony)* का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण देखने को मिला,

इस समारोह में *वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉक्टर शौर्य सुमन* के कर-कमलों द्वारा पूर्णिया जिला बल के *121 नवपदोन्नत (कार्यवाहक) पुलिस अवर निरीक्षकों* को उनके नए पद के प्रतीक के रूप में कंधे पर *Star* लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से नया कार्यभार सौंपा गया।

*पदोन्नति – कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान*
लंबे समय तक सिपाही और हवलदार के रूप में ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा देने वाले इन 121 जवानों को सरकार द्वारा अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति केवल रैंक में बदलाव नहीं, बल्कि उनके कड़े परिश्रम, अनुशासन और जनता के प्रति समर्पण का सम्मान है,

*एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन का संदेश*

इस मौके पर एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “कंधे पर लगा यह सितारा आपके सम्मान के साथ-साथ आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ाता है। आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना, न्यायप्रिय और संवेदनशील पुलिसिंग ही आपकी असली पहचान होनी चाहिए,
उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और मानवता के साथ करें,

*पुलिस केंद्र में उत्साह का माहौल*
जैसे ही 121 अधिकारियों के कंधे पर सितारे सजे, पूरे पुलिस केंद्र में तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी की लहर दौड़ गई। कई अधिकारियों के परिवारजन भी इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। सभी के चेहरे पर गर्व और नई ऊर्जा साफ देखी जा सकती थी,
यह आयोजन पूर्णिया पुलिस के लिए *Motivation और Professionalism* का एक बेहतरीन उदाहरण बना। इससे जिला बल के अन्य जवानों में भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
समारोह के अंत में सभी नवपदोन्नत अवर निरीक्षकों ने अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली।

Taza Khabar