महोबा ३० सितंबर २६*सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई सेफ्टी किट
चरखारी (महोबा)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नगर पालिका परिषद चरखारी में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पहल की गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित की।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। ईओ अमरजीत ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना भी नगर पालिका की जिम्मेदारी है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शिविर और स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित में सेफ्टी किट वितरण किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप