पूर्णिया बिहार 7 अक्टूबर 26* पूर्णिया में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा को किया नमन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया द्वारा बुधवार को कला भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर पदयात्रा करते हुए थाना चौक पर सेवा ज्योति की स्थापना की।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के साथ हुई। मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा ने किया, जबकि अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की।
*मोदी की यात्रा राष्ट्रसेवा का उदाहरण – एमएलसी गुप्ता*
सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास दिखता है। सेवा ज्योति केवल प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का संकल्प है।
*सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र – जिलाध्यक्ष*
कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा है। पीएम मोदी ने सेवा को राजनीति का आधार बनाया है। संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा ने कहा कि मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
*अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य*
बनमनखी विधायक एवं सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि पीएम ने गरीबों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि मोदी की यह यात्रा भारत के बदलते स्वरूप की यात्रा भी है। देश ने विकास और आत्मविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम के उपरांत कला भवन से थाना चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। मौके पर जिला प्रभारी आलोक भगत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला व्यवस्था प्रभारी संजय राय, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, महामंत्री अरुण राय, संजय पोद्दार, नगर पश्चिम अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सहित सभी मंच-मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*