सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
*महिला के वाहन पास और फीस रियायत पर विधायक से जुड़े दस्तावेज वायरल*
*ऑडियो के बाद सामने आए दो पत्रों ने बढ़ाई सियासी गर्मी*
सुलतानपुर। शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जिले की सियासत में हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक ऑडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ दस्तावेज वायरल हो रहे हैं। इनमें एक पत्र विधानसभा वाहन पास और दूसरा पत्र विश्वविद्यालय की फीस में रियायत से संबंधित बताया जा रहा है। दस्तावेज सामने आने के बाद विधायक और आरोप लगाने वाली महिला के बीच कथित नजदीकियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
वायरल दस्तावेजों के मुताबिक, 6 अप्रैल 2026 को शहर विधायक की ओर से प्रमुख सचिव, विधानसभा को पत्र भेजकर तीन वाहनों के लिए विधानसभा/सचिवालय पास जारी किए जाने का अनुरोध किया गया था। इनमें UP 32 MT 5577 नंबर का वाहन भी शामिल बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल पास और पत्र में इस वाहन को महिला के पारिवारिक पेट्रोल पंप से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी को लेकर अब तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
इसके अलावा 15 सितंबर 2025 का एक अन्य पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जो बीबीडी विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट के नाम संबोधित बताया जा रहा है। पत्र में महिला के पिता की स्वास्थ्य एवं पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पीएचडी लॉ पाठ्यक्रम की तीनों वर्षों की फीस आधी करने का अनुरोध किए जाने की बात सामने आ रही है।
इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर आरोप लगाने वाली महिला के वाहन के लिए विधानसभा पास जारी कराने और उसकी फीस में रियायत का अनुरोध करने की जरूरत क्यों पड़ी। क्या विधायक और महिला के बीच केवल सामान्य परिचय था या दोनों के बीच इससे अधिक नजदीकी थी? वाहन का विधानसभा पास बनवाने और फीस कम कराने के लिए विधायक की ओर से की गई सिफारिश के पीछे क्या वजह थी?

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*