सुल्तानपुर29जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 5 अतिक्रमणकारियों पर ₹4,000 का जुर्माना*
सुलतानपुर । जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने बुधवार को नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजारों, सड़कों और पटरियों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कार्रवाई की
अभियान के तहत कोतवाली नगर से जिला अस्पताल, सब्जी मंडी, केनरा बैंक, चौक घंटाघर, आगरा मिष्ठान भंडार चौराहा, गल्लामंडी, बस स्टेशन तथा गोलाघाट पुल तक सड़क के दोनों किनारों और पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों एवं पथ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई इस दौरान अतिक्रमण हटवाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई
नगर पालिका परिषद ने अभियान के दौरान 5 अतिक्रमणकारियों पर कुल ₹4,000 का जुर्माना लगाया तथा बड़ी मात्रा में अतिक्रमण से संबंधित सामान जब्त किया अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका और पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी और जुर्माने के बाद भी यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता हैं तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने सभी पथ विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस अभियान में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक बब्लू कुमार सोनकर, नगर पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,
लखनऊ 13 सितंबर 26*पत्रकार मुकेश कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, 5 पर तहरीर*
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*