सुल्तानपुर22जुलाई26*कुड़वार में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, नाबालिग चालकों में मचा हड़कंप*
*हेलमेट पहनने की दी सख्त हिदायत, नियम तोड़ने वालों का लगभग ₹2 हजार का चालान*
*हरिओम संवाददाता हमलावर न्यूज़ कुड़वार*
सुल्तानपुर*कुड़वार थाना क्षेत्र के कुड़वार बाजार स्थित सबसे व्यस्त *बीपी इंटर कॉलेज चौराहा* पर कुड़वार पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। *उप निरीक्षक अंबरीश पाठक* ने अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ दोपहिया वाहनों की *गहन जांच* की। अचानक हुई इस कार्रवाई से विशेषकर नाबालिग मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया।
*चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट पहनकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।*
वहीं नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल न चलाने की चेतावनी देते हुए उनके अभिभावकों से भी *यातायात नियमों का पालन* कराने की अपील की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध *लगभग ₹2,000 का चालान* भी किया गया।
*उप निरीक्षक अंबरीश पाठक* ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सभी यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
*चौराहे पर मौजूद कई स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहने चाहिए, ताकि नाबालिग वाहन चालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके*।

More Stories
लखनऊ20जलज*छात्रों पर बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज से आक्रोशित सपाईयों का गुस्सा फूटा*
कौशाम्बी22जुलाई26*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कौशाम्बी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*
सहारनपुर22जुलाई26*विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े लोगों ने रायपुर बिजली घर पर किया जोरदार प्रदर्शन-