सुल्तानपुर10मई26*जिला जज ने निजी कम्पनी कर्मियों को लगाई फटकार*
————————————–
सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करने के दौरान एक निजी फायनेंस कम्पनी के कर्मियों के जरिए अपने स्टाल पर पोस्टर-बैनर नहीं लगाया मिला और ना ही जनता की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था ही दिखी। यह लापरवाही देखकर जिला जज सुनील कुमार ने मौजूद कर्मचारियों से पूछतांछ किया और उनके उच्चाधिकारियों से भी मोबाइल पर वार्ता किया। जिला जज ने लोक अदालत में आने वाली जनता के हित एवं उनके कम्पनी के ग्राहकों की उचित सुविधा को लेकर भविष्य में गलती न दोहराने एवं व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की उन्हें चेतावनी दिया।
*चुस्त-दुरस्त दिखी चिकित्सा व्यवस्था*
————————————-
सुलतानपुर। लोक अदालत मे शामिल होने आए लोगो की सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग की तरफ से जांच व इलाज के लिए कैम्प लगाया गया था। जिसमे चिकित्सक व फार्मासिस्ट के मौजूद होने के साथ-साथ आधुनिक मशीन की भी बेहतर व्यवस्था रही। स्वास्थ्य कैंप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक्स-रे मशीन से अपनी जांच कराई। जिला जज व डीएम ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*