सुल्तानपुर1जून26*एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े,कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला*
*कांग्रेस शासन में महंगाई डायन थी, अब डार्लिंग बन गई- अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर-कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी किए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भाजपा नेताओं को महंगाई डायन नजर आती थी!लेकिन आज वही महंगाई उनके लिए डार्लिंग बन गई है।
राणा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता,छोटे व्यापारी,होटल-रेस्टोरेंट संचालक और मध्यम वर्ग परेशान हैं।
पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं,लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई नई बढ़ोतरी का सीधा असर बाजार और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते आर्थिक संकट से जूझ रही है तथा आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन