सुल्तानपुर 7 जनवरी 26 * एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को किया तलब. …
*एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को किया तलब*
*बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने हाजिर होने का दिया है आदेश*
—————————————-
सुलतानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी दिये जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में मंगलवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचन्द्र दूबे गवाही के लिए हाजिर हुए,जिनसे राहुल गांधी के अधिवक्ता ने जिरह की कार्यवाही पूरी किया। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी होने के बाद राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में 19 जनवरी की तारीख तय किया है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अपने *अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय* के माध्यम से अपने गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचन्द्र दूबे को पेश किया,जिनसे जिरह की कार्यवाही पूरी हो गई है।

More Stories
बांदा 26 मई 26* रमा ज्वेलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग,लगने से करीब 30 व 40 लाख रुपए की जेवरात जलकर खाक हो गया*
गाजियाबाद26मई26*डीएम गाजियाबाद की एक नई पहल/ दिव्यांग जनों को मिलेगी चलतीं फिरतीं दुकानें।
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान