सुल्तानपुर 30अगस्त 26*मंडी में प्रभारी का खेल उजागर, प्राइवेट आदमी रखकर हो रहा गिट्टी-मोरंग का अवैध कारोबार*
*सुल्तानपुर।* अमहट मंडी समिति परिसर इन दिनों अवैध कारोबार का अड्डा बना हुआ है। आरोप है कि मंडी समिति के प्रभारी ने प्राइवेट आदमी रखकर मंडी परिसर के अंदर व्यापारियों के लिए आरक्षित जगह पर सालों से गिट्टी, मोरंग और पत्थर का अवैध कारोबार करा रहे हैं।
बड़ी-बड़ी गाड़ियों से गिट्टी मोरंग उतरवाकर मंडी परिसर में ही बिक्री की जा रही है, जिससे अधिकृत व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों का आरोप है कि कई बार उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन मंडी प्रभारी उच्च अधिकारियों को स्थानीय लोगों का हवाला देकर गुमराह कर देते हैं।
व्यापारियों ने बताया कि मंडी समिति परिसर सिर्फ कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए है, वहां गिट्टी-मोरंग जैसी सामग्री की बिक्री पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। फिर भी प्रभारी की मिलीभगत से यह खेल सालों से चल रहा है।
व्यापारियों ने जिला प्रशासन और मंडी समिति के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન