सुल्तानपुर 3 अप्रैल 26*शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
🎤 एंकर (स्टूडियो):
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक,
सुलतानपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते किसान की पकी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
🎥 वीओ (रिपोर्ट):
मामला सुलतानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गौरा-बरामऊ गांव के पूरे बरवन का है। जहां गांव निवासी राकेश यादव के खेत के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली के तार तेज हवा के कारण आपस में टकरा गए, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर महेश और श्यामपती देवी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
🎥 वीओ (ग्राउंड सिचुएशन):
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बचाई जा सकीं
सूचना पर पहुंचे लेखपाल अमित यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
🎤 एंकर (क्लोजिंग):
फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर जर्जर बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यूपीआजतक के लिए सुलतानपुर से रिपोर्ट।

More Stories
बलिया5 अप्रैल 26*SI बनकर वाहन चेकिंग करता हुआ सपा कार्यकर्ता अमित गिरफ्तार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26**उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन