सुल्तानपुर ९ जून २०२६ *आंधी-पानी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, चालक ने कूदकर बचाई जान
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हादसे से आवागमन प्रभावित
सुल्तानपुर। मंगलवार सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पकड़ी गांव में देहली मुबारकपुर मोड़ के पास एक बड़ा पेड़ ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। हादसा होते देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली।
पेड़ गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता खाली कराने का प्रयास किया गया, जिससे वाहनों का आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की भी सूचना है।

More Stories
अयोध्या14जून2026*चलता रहा आरा, सोता रहा तंत्र! रौजागांव में कट गए तीन प्रतिबंधित पेड़
हरदोई14जून26*जेएमडी एसोसिएट फर्म और यूपी राज्य भंडारण गृह (इटारा पिहानी डिपो) से जुड़ा विवाद अब एक बेहद नाटकीय मोड़ पर आ गया है*।
महोबा14जून26*आयुष्मान आरोग्य शिविर में 214मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य शिविर में वितरित किए आयुष्मान कार्ड