सुल्तानपुर २८ दिसंबर २५ * बिजली बिल राहत योजना का मेगा कैंप। ..
*बिजली बिल राहत योजना का मेगा कैंप आज दिनांक 28/12/25 को कोरो चौराहे श्री राम टेंट हाउस पर शुरू*
सुलतानपुर।बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से संचालित *बिजली बिल राहत योजना* के तहत बल्दीराय तहसील क्षेत्र में *कोरो तिराहा श्रीराम टेन्ट हाउस* पर *आज रविवार* को विशेष मेगा कैंप का आयोजन शुरू हो गया है। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में अब मात्र चार दिन शेष हैं, ऐसे में उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिन भी धनपतगंज पावर हाउस पर कार्यालय व कैश काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि धनपतगंज क्षेत्र के *कोरो चौराहे श्री राम टेंट हाउस* पर आयोजित इस मेगा कैंप में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जाएगी।योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट, मूलधन पर 25 प्रतिशत की राहत तथा मात्र 2000 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर लाभ प्रदान किया जाएगा अवर अभियंता ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते कैंप अथवा कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराएं और सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*