सुल्तानपुर ०२ जून २०२६ * जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई संपन्न।
सुलतानपुर 02 जून/ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल संघों एवं विभागों के सहयोग से खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित खेल संघों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने खेलों के विकास से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी महोदय ने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए इस प्रकार की बैठक प्रत्येक माह में दो बार आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने, खिलाड़ियों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करने तथा एक सुझाव समिति गठित करने की बात कही, जिसके माध्यम से खेल सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार किए जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने भी खेल संघों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सुझाव आमंत्रित किए। बैठक में खेलों के सर्वांगीण विकास एवं खिलाड़ियों के हित में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल, आर.के. चतुर्वेदी, राजकुमार मौर्य, एम.एस. बेग, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह, तारिक वसीम, पंकज दुबे, एस.एन. सिंह, राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्र, मोहम्मद सईद, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, श्रीमती फायज़ा, राम नरेश सहित विभिन्न खेल संघों के सचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

More Stories
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार