सुलतानपुर06नवम्बर*सुल्तानपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है ।
विनोद सिंह ने आरोप लगाया है कि सुल्तानपुर के हर घर मे डेंग्यू के मरीज हैं मगर क प्रशासन डेंगू महामारी से निपटने के बजाए सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहा है ।
विनोद सिंह का कहना है कि जिले में आज तक नही चली फागिंग मशीन। नगर पालिका की फागिंग मशीन महीनों से खराब है । मलेरिया विभाग की फागिंग मशीन की आज तक पैकिंग नही खुली। दोनों विभाग के पास नही है फागिंग का कोई केमिकल। प्रशासन की पोल खोलने के लिये हमने दोनों फॉगिंग मशीन कोतवाली में जब्तकराई है
विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी समेत तमाम जिम्मेदारों के खिलाफ मुख्यमंत्री को मेल किया सोमवार को मिलकर भी शिकायत करेंगे,

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार