सुलतानपुर 25.09.2026*गोमती नदी के बढ़े जलस्तर एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश–
सुल्तानपुर 25 सितंबर 26*वर्तमान में भारी वर्षा के कारण गोमती नदी एवं अन्य नदियों एवं जलाशयों का जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा जलप्रवाह तेज है एवं जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है, ऐसे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा निम्न सावधानियां बरतने की अपील की जाती है—*
*• प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थलों/कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही करें।*
*• गहरे पानी, तेज धारा एवं प्रतिबंधित/असुरक्षित घाटों पर न जाये ।*
*• बच्चों, बुजुर्गों एवं गैर-तैराकों को पानी के पास न जाने दें।*
*• विसर्जन स्थल पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, गोताखोर के निर्देशों का पालन करें।*
*• जुलूस के दौरान निर्धारित रूट, समय एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें*
*• किसी व्यक्ति के डूबने या लापता होने की स्थिति में तत्काल पुलिस/राहत कर्मियों को सूचना दें। बिना प्रशिक्षण के स्वयं नदी में उतरकर बचाव का प्रयास न करें।*
*• वाहनों को नदियों/जलाशयों के किनारें तक न ले जाये ।*
*सुलतानपुर पुलिस गणेश पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन करें एवं पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।*
*सुलतानपुर पुलिस*
More Stories
रायगड 25 सितम्बर 26*भक्तीचे सूर आणि जनजागृतीचा संदेश..! रायगड पोलिस बँड पथकाने विविध गणेशोत्सवात सुरेल सहभाग
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*