लखनऊ 8 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : CM योगी आज खिलाड़ियों को देंगे नियुक्ति पत्र। लोक भवन में होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम। खेल कोटे से भर्ती 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र। लोकभवन में दोपहर 3.30 बजे होगा कार्यक्रम। यूपी पुलिस में खेल कोटे में खिलाड़ियों की हुई भर्ती।
➡️ लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा आज। दोपहर 3.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से होंगे रवाना। शाम 4 बजे रामलीला मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। 4.20 बजे कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय के कार्यक्रम में होंगे शामिल।
➡️ नोएडा : नाले में कूदा एक व्यक्ति, मचा हड़कंप। पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा। रवि नाम का व्यक्ति नाले में कूदा। नाले में व्यक्ति की तलाश जारी। सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास की घटना।
➡️ चित्रकूट : सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की की। पेट्रोल डालकर पुतला पुलिस पर फेंका। आग की लपटों से प्रभारी निरीक्षक घायल। प्रभारी निरीक्षक का हाथ और चेहरा झुलसा। कर्वी कोतवाली प्रभारी अभय ने दर्ज कराया केस। 15 नामजद समेत 15-20 अज्ञात आरोपी। अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस। कर्वी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ आगरा : जिला बदर आरोपी अली शेर को पुलिस ने दबोचा। छह माह के लिए किया गया था जिला बदर। अवधि पूरी होने से पहले आगरा में दिखा आरोपी। लोहा मंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
➡️ फतेहपुर : ई-रिक्शा चालक पर गिरा बिजली का खंभा। घायल चालक की इलाज के दौरान मौत। चांदपुर थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा।
➡️ बाराबंकी : इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाका। धमाके के बाद स्कूटी में लगी भीषण आग। ग्रामीणों ने पानी-मिट्टी डालकर आग बुझाई। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ मुरादाबाद : रेलवे स्टेशन के सामने लगी आग। माहेश्वरी होटल के बराबर लगी आग। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।
➡️ सुल्तानपुर : संजय यदुवंशी के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई मामला। पीड़ित शबीब रजा का परिवार आया सामने। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई को बताया जायज। आरोपियों की गिरफ्तारी, कार्रवाई की मांग की। दोस्त के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर बुलाने का आरोप। शबीब को मरा समझकर छोड़ने का आरोप। संजय, शिवा, शादाब समेत अन्य साथी फरार। पहले मैं भी था सपाई, अब भाजपाई- पीड़ित।
➡️ रायबरेली : कार सवार मां-बेटी पर हमला। ईंट-पत्थरों से किया गया हमला। कार में जमकर की गई तोड़फोड़। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कार का शीशा तोड़ता दिखा युवक। जमीन विवाद का मामला सामने आया। जगतपुर थाना क्षेत्र की घटना।
➡️ दिल्ली : कांग्रेस ने कल ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया। PCC, DCC और ब्लॉक कमेटियों को निर्देश दिए। राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे बड़े प्रदर्शन। आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र का ब्लैक डे बताया। जंतर-मंतर पर राहुल-प्रियंका से बदसलूकी का आरोप। INDIA ब्लॉक सांसदों पर लाठीचार्ज का भी आरोप।
➡️ मथुरा : 540 सफाई कर्मियों की भर्ती का मामला। सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म। नगर आयुक्त से सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद फैसला। सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ली। भर्ती मामले में बोर्ड बैठक में अटका था। जून 2026 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया। 540 सफाई कर्मियों की भर्ती होगी।
➡️ कन्नौज : आवासीय विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट। पीड़ित छात्र ने लगाया पीटने का आरोप। स्कूल के शिक्षकों पर लगाया पीटने का आरोप। घड़ी छीनने का विरोध करने पर पीटने का आरोप। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ बिजनौर : बिजनौर में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी। मामूली विवाद में 3 को ट्रैक्टर से कुचला। दो पक्षों के झगड़े में ट्रैक्टर से हैवानियत। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र ने ट्रैक्टर से रौंद डाला। एक मृतक के बेटे ने कहा- वीरेंद्र ने कुचला। आरोपी ने लगातार दो बार कुचला- परिजन। इलाके में हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी। थाना चांदपुर के जमालुद्दीन गांव की वारदात।
➡️ लखनऊ : चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का आज मार्च। महानगर सपा की ओर से निकाला जाएगा मार्च। कैसरबाग कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक मार्च। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक जाएगा मार्च।
————————————————————————————
More Stories
लखनऊ 8 अक्टूबर 26*लखनऊ में स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन:
हरिद्वार8 अक्टूबर 26*कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’: देवपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन,
रायगड 8 अक्टूबर 26*नाना पाटेकर यांच्या निधनाची सोशल मीडियावर खोटी अफवा: व्हायरल पोस्टमागील सत्य आणि त्यांचा जीवनप्रवास