सुकमा/विशाखापटनम22अप्रैल24*नक्सलियों ने नक्सली जवानों के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ हुए बड़े ऑपरेशन के बाद जहां एक तरफ नक्सली बौखलाए हुए हैं, तो वहीं कई नक्सली इस घटना के बाद सहम गए हैं। कुछ नक्सली अंडरग्राउंड हो गए हैं, तो कहीं नक्सली जवानों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में दिग्गज नक्सली लीडर भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, किस्टाराम एरिया कमेटी के सचिव राजू समेत 6 नक्सलियों ने विशाखापटनम में DIG और SP के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में कोंटा एरिया कमेटी का सदस्य वेट्टी भीमा भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली 2017 में हुए भेज्जी बुरकापाल हमले में शामिल थे।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*