सीतामढ़ी17मई26*नेपालसे आयी सजी हुई बारातीकार से बरामद हुआ142 kg गाँजा
सीतामढ़ी*नेपाल बॉर्डर से आई उस कार में दूल्हा-दुल्हन नहीं, बल्कि दो सगे भाई बैठे थे। STF की नजर जैसे ही उन पर पड़ी, कहानी बदल गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की खुली तो पुलिस भी दंग रह गई। अंदर बोरियों में भरा था 142 किलो से ज्यादा गांजा, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जिस गाड़ी पर फूल सजे थे, वह असल में तस्करी का चलता-फिरता जाल निकली। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई लंबे समय से नेपाल से बिहार तक गांजे की सप्लाई कर रहे थे। शक से बचने के लिए उन्होंने कार को बिल्कुल दूल्हे की गाड़ी जैसा सजाया, ताकि कोई रोककर जांच न करे।
STF और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुरसंड थाना क्षेत्र से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी विकास महतो उर्फ विकास कुमार और उसके भाई अमृत कुमार के रूप में हुई है। मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

More Stories
कानपुर देहात, 19 अगस्त 2026*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डेरापुर में बढ़ी जागरूकता, 30 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण*
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,