सीतापुर21नवम्बर24*सीतापुर जेल में आजम खान से मिले सांसद चंद्रशेखर*
सपा नेता आजम खान से नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सीतापुर जेल में मुलाकात की। चंद्रशेखर ने कहा कि आजम खान को बकरी चोरी जैसे मामलों में 10 साल की सजा देकर जेल के फांसीघर में रखा गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताया।
उपचुनाव पर चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में लोकतंत्र को कुचला और जनता को डराने के लिए हिंसा का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को हटाने के लिए सरकारी मशीनों का दुरुपयोग हो रहा है।
चंद्रशेखर की मुलाकात को मुस्लिम वोटों पर नजर के रूप में भी देखा जा रहा है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 27 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल छिनतई गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार*
पंजाब 27 नवम्बर 28*पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांगने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को बड़ा झटका दिया है।