सीतापुर09मई2025*अपनी गर्लफ्रेंड को भगाकर उसकी हत्या करने वाले आशीश मौर्य को अरेस्ट कर लिया
🆚UP के सीतापुर में पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड को भगाकर उसकी हत्या करने वाले आशीश मौर्य को अरेस्ट कर लिया है। 3 मई को थाने पर आशीश पर 18 साल की लड़की को किडनेप करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था। अगले दिन लड़की की लाश खेत में मिली थी। प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। कुछ कपडे भी गायब थे। रेप के बाद हत्या में मुकदमा बदला गया। अब आशीश को अरेस्ट किया गया है। अब वह हत्या की बजाय अधिक ब्लीडिंग से मौत होने की बात बता रहा है।
पुलिस की अब तक की जांच में यह निकलकर आया है कि आरोपी कई बार मृतका के घर आता-जाता रहता था। एक मई को भी वह मृतका के घर आया था। वह पूरी रात घर में रुका और अगले दिन दोपहर को घर से सब्जी लेने के बात कहकर पैदल ही निकल लिया। उसके साथ में युवती भी थी। इसके बाद से ही युवती लापता हो गई। जब रात में दोनों नहीं लौटे तो युवती की मां को कुछ भनक लगी। इसलिए तीन मई की दोपहर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। #TrueStory

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 नवंबर 25*कस्बा के नवनिर्वाचित विधायक नितेश कुमार सिंह का जोरदार स्वागत
पूर्णिया बिहार 15 नवंबर 25*पूर्णिया सदर से विजय खेमका ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए,
पूर्णिया बिहार 15 नवंबर 25*जन सुराज को अपेक्षित वोट ना आने का मुख्य कारण लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा : उदय सिंह