सीतापुर १० अप्रैल २६ * सीतापुर में ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, संचालक के बेटे पर आरोप
सीतापुर:जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपालापुर में ब्लड बैंक के एक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ का रहने वाला था और ब्लड बैंक में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि ब्लड बैंक संचालक के बेटे शिवेश सिंह ने विवाद के बाद सतीश यादव को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। ब्लड बैंक का संचालक एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी