मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग****
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के *सिहान राजेश कौशिक* को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।
*सिहान राजेश कौशिक* डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेटरी हैं। एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन से संबद्ध है। *सिहान राजेश* *कौशिक* कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त ए ग्रेड नेशनल रैफरी एवं जज हैं। उन्हें इससे पहले भी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप तथा ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिल चुकी है। खिलाड़ियों ने जीते हैं गोल्ड और सिल्वर मेडल
*सिहान राजेश कौशिक* ने बताया कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में तैयार किए गए खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कराटे प्रतियोगिताओं में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिलना जिले के कराटे खेल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
*कराटे से बेहतर करियर के अवसर*
*सिहान राजेश कौशिक* ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम भी बन सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय सेना, पुलिस, रेलवे, इनकम टैक्स विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में खेल कोटे के माध्यम से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल में सफलता के लिए केवल प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि सही प्रशिक्षण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन भी बेहद जरूरी है। युवाओं को खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*