सहारनपुर30दिसम्बर23*गंगोह के झाड़वन में एक माह से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया ग्रामीणों में भारी रोष..*
*✅गंगोह(सहारनपुर) ग्राम झाड़वान में भूमिया खेड़ा के पास करीब एक माह से फुका पड़ा ट्रांसफार्मर की नहीं ली अधिकारियों ने कोई शुध-*
*बताते चलें की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का प्रयास है कि हर घर बिजली घर-घर बिजली हो। इसके लिए झटपट पोर्टल भी शुरू किया गया। फाल्ट को तत्काल दूर करने का निर्देश भी है।लेकिन बिजली अधिकारी कर्मचारी घर-घर बिजली अभियान को पलीता लगाने से नहीं चूक रहे हैं।सरकार के 24 घंटे में फुकें ट्रांसफार्मर को बदलने के दावे ग्राम झाड़वन में खोखले होते नजर आ रहे हैं 1076 पर शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने लीपा-पोती के तहत रिपोर्ट लगाकर आला अधिकारियों को गुमराह करने का कार्य किया है।जबकि इस ट्रांसफार्मर से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।वही सर्दी में लोगों को पुराना वही 30 साल पहले वाला समय याद आ गया है।उपभोक्ताओं ने बताया कि लोग अब घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं जिसके पैसा देकर ट्रांसफार्मर बदलवा जा सके। राव इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 सौ रुपये तो बा मुश्किल ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर इकट्ठे कर लिए हैं।जबकि बताया जाता है कि विद्युत कर्मचारी 5 हजार की मांग कर रहे हैं,अरविन्द चौहान/उस्मान राणा..*

More Stories
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया