सहारनपुर3अगस्त26*जब कांवड़िए की बिगड़ी तबीयत, उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ ने दिखाई फुर्ती, तुरंत पहुंचाया अस्पताल*
सहारनपुर। पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर पुलिस ने सेवा, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक अस्वस्थ कांवड़ यात्री को समय रहते चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के भावपुर पुलिया के पास सोमवार को हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़ यात्री आकाश पुत्र अमरजीत की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
सूचना मिलते ही सब सेक्टर-18 पर ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ बिना देर किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का तुरंत आकलन कर रिक्रूट कांस्टेबल विष्णुकांत और अजय कुमार के सहयोग से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बाद कांवड़ यात्री को तत्काल पीजीआई पिलखनी उपचार के लिए रवाना कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से कांवड़ यात्री और उसके साथियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने समय पर मिली मदद के लिए सहारनपुर पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ की फुर्ती, संवेदनशीलता और सेवा भावना की खुले दिल से सराहना की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुविधा का भी विशेष ध्यान रख रही है। पुलिस की यही मानवीय कार्यशैली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए भरोसेमंद बना रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *पप्पू यादव पर हमले के विरोध में पूर्णिया में आक्रोश मार्च, आर एन शाह चौक पर पुतला दहन*
पूर्णिया बिहार 4 अगस्त 26 *एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने सामूहिक रूप से मनाया अगस्त माह के पेंशनर्स का जन्मदिन*
आगरा4अगस्त26* पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।