सहारनपुर29मार्च24*थाना मण्डी,थाना सदर बाजार,थाना कुतुबशेर,थाना सरसावा,फतेहपुर प्रभारियों की बड़ी कार्रवाई,*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह की चार बड़ी कार्रवाई,दो तमंचाधारी बदमाशो के साथ साथ,दो चरस कारोबारी भी चढ़े पुलिस के हत्थे*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की भी बड़ी कार्रवाई,दो तमंचाधारी बदमाश देशी तमंचो व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीमों ने एक तमंचाधारी बदमाश सहित दो को किया गिरफतार*
*➡️थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम ने पकड़ा एक शातिर वारंटी*
*➡️थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने तीन असलहाधारी बदमाशो को एक कार सहित पकड़ा*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
थाना मण्डी की कमान सम्हालते ही लूट,चोरी के खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले *इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह* की पुलिस टीमों ने दो बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो तमंचाधारी बदमाशो को देशी तमंचो व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। *इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह* की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर ललित तोमर ने अपनी सहयोगी टीम के साथ चेकिंग के दौरान कम्बोह के पुल के पास से अपराध की दुनिया के बादशाह जीशान पुत्र इनाम निवासी टोपियां सराय को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा।जबकि *इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से जेन कालोनी मुजफ्फरी मस्जिद के पास से चेकिंग के दौरान एक बड़े बदमाश सलमान पुत्र नासिर निवासी जेन कालोनी खाताखेडी को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा।जबकि इसी थाने के ही सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने चेकिंग के दौरान एक चरस कारोबारी जावेद पुत्र अल्लादिया निवासी पीरवाली गली को 220 ग्राम अवैध चरस के साथ पकडा।और इतना ही नहीं *थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान एक नशा कारोबारी गौरव उर्फ गौरी पुत्र आनन्द उर्फ काला निवासी विक्रम सम्राट कालोनी को 160 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। *थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजीव गौड़ ने मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान भूस की टाल इन्द्रा कालोनी के पास से एक शातिर तमंचाधारी बदमाश अक्षय पंडित पुत्र कृष्ण शर्मा उर्फ किशन निवासी इन्द्रा कालोनी को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार। *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना ने चेकिंग के दौरान एक तमंचाधारी बदमाश आशीष पुत्र नौभार निवासी आनन्द विहार कालोनी को भी एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा।इसके अलावा *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने चेकिंग के दौरान एक तमंचाधारी बदमाश नीरज पुत्र ब्रजपाल निवासी चन्द्र विहार कालोनी को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा,तो वहीं इसी थाने के ही उपनिरीक्षक सचिन पूनिया ने भी एक शातिर वारंटी आशू पुत्र मौ,सलीम निवासी 62 फुटा रोड को किया गिरफतार।
*थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावल ने एक शातिर वारंटी प्रदीप पुत्र रंजीत निवासी ग्राम कुतुबपुर को किया गिरफतार।जबकि *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विवेक वेधवान व सोरभ यादव ने चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा कार,देशी तमंचे,कारतूस व दो नाजायज छुरों के साथ तीन बदमाशों अनुज पुत्र रामकुमार निवासी टीपी नगर,अमजद पुत्र जमील निवासी मुजफ्फरनगर व अनस पुत्र मेहरबान निवासी गांव बचीटी को किया गिरफतार।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान*

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*