July 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर29जुलाई26कलम करेंगी धमाका समाचार से जिला रिपोर्टर मोहम्मद जहांगीर मंसूरी*

सहारनपुर29जुलाई26कलम करेंगी धमाका समाचार से जिला रिपोर्टर मोहम्मद जहांगीर मंसूरी*

*सहारनपुर29जुलाई26कलम करेंगी धमाका समाचार से जिला रिपोर्टर मोहम्मद जहांगीर मंसूरी*

*देवबंद शिवा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी घायल गिरफ्तार, हत्या का खुलासा*

*सहारनपुर के देवबंद में चर्चित शिवा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के मामले में वांछित दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बता दें कि 26 जुलाई की रात शिवा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पिता जयप्रकाश की तहरीर पर थाना देवबंद में मुकदमा दर्ज हुआ था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमे की बढ़ोतरी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान 29 जुलाई की सुबह बॉर्डर चौकी के आगे रजवाहा पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया।खुद को घिरता देख बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों आरोपी खेतों में घुसकर दोबारा पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि तमंचा दिखाने की बात को लेकर शिवा से उनका विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में उन्होंने योजना बनाकर 26 जुलाई की रात शिवा को घर से बुलाया और ईख के खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।*

*बाइट – मयंक पाठक, एसपी देहात*

Taza Khabar