सहारनपुर28जून25*गलत ऑपरेशन से महिला की मौत.!! हॉस्पिटल संचालक मौके से फरार..!!*
👉 *बेहट /सहारनपुर/* स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कस्बे में स्थित कुछ निजी हॉस्पिटल में अंट्रेड डॉक्टर भोले भाले मरीजों की मौत का कारण बन रहे है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को कस्बे के शाकुंभरी रोड सर्विस स्टेशन के बराबर वाली गली में स्थित एक निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन के चलते एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों की माने तो मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद हॉस्पिटल स्वामी और चिकित्सक मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि हॉस्पिटल स्वामी ने मृतका के परिजनों पर प्रेशर बनवाकर और समझाबुझाकर चलता कर दिया। इतना ही नहीं सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले भी इस हॉस्पिटल के सामने स्थित बड़े नाम के हॉस्पिटल में भी इसी तरह की घटना में एक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मृतक के परिजन शनिवार को डीएम और सीएमओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे.! अब देखना ये होगा कि भोले भाले मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले अंट्रेड डॉक्टरों और बिना मानकों को पूर्ण किए चलाए जा रहे प्राइवेट हॉस्पिटल्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग आखिर कब कार्यवाही करेगा..???
*रिपोर्ट खुर्शीद आलम*

More Stories
लखनऊ25 मार्च 26*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट*
नई दिल्ली 25 मार्च 26**भारतीय सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग नियमों में किया गया है बड़ा बदलाव बड़ा बदलाव…*
हमीरपुर 25 मार्च 26*राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग बनने के उपरांत जनपद हमीरपुर प्रथम आगमन पर साध्वी जी का भव्य स्वागत