सहारनपुर25जनवरी25*चोरी की स्कूटी सहित वाहन चोर को सदर बाज़ार पुलिस ने किया गिरफ्तार…*
सहारनपुर। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* द्वारा तत्काल वाहन चोरी की घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक को आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन मे *पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे* वाहन चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वाहन चोर शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे *थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह* के कुशल नेतृत्व मे थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान एक वाहन चोर अभियुक्ता पिंकी पुत्री राजू निवासी हसनपुर पुरमाफी चौकी के बराबर वाली गली रेलवे खण्डहरो वाले रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता के कब्ज़े से एक एक्टिवा स्कूटी रंग ग्रे UP 11AY9507 बरामद की गई थाना सदर बाज़ार पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर अपराधी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

More Stories
भागलपुर 18 नवम्बर 26*पीरपैंती विधानसभा के समाजसेवी रंजीत पासवान ने किया बैठक का ऐलान
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित –
नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, तत्काल सुनवाई की मांग पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी!*