सहारनपुर23सितम्बर23*नागल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
*सहारनपुर जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने कई थानेदारों को जमकर फटकार लगाई।*
*अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर मीटिंग के बीच में ही इंस्पेक्टर नागल को लाइन हाजिर कर दिया।*
*गुरुवार रात को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने अपराध नियमंत्रण के लिए क्राइम मीटिंग की।* *देर रात तक चली क्राइम मीटिंग में अपराधिक घटनाओं को ले कर एसएसपी ने खासी नाराजगी जाहिर की।* *कई लूट और चोरी की घटनाएं पेंडिंग होने पर खासे नाराज हुए।* *उन्होंने घटनाओं का खुलासा न होने पर थानेदारों को फटकार लगाई।* *इसी बीच गोकशी और अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर इंस्पेक्टर नागल प्रवेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।* *जनपद के एक थानेदार को यह भी चेतावनी दी कि गोकशी का गैंग आप के यही से चल रहा है।*
*एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराधिक घटनाओं पर कार्यवाही न करने और लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर नागल को लाइन हाजिर कर दिया गया।*

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*