सहारनपुर19जुलाई24*पुलिस ने चार नशा नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, 105 ग्राम स्मैक बरामद*
गंगोह, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुपालन में पुलिस ने दौराने चैकिंग तीतरो तिराहे के पास से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उक्त लोगों के पास से 105 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गंगोह पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित भास्कर पुत्र रमेश निवासी पंचदेवरा शाहबाद हरदोई, सूरज पुत्र बेचेलाल निवासी ददिउरा पाली हरदोई, आदित्य उर्फ सोनू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरो, हरिओम उर्फ गोला पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरो ने पूछने पर बताया कि हमारे पास नाजायज स्मैक है हम स्मैक को बेचने का काम करते है और पैसे कमा लेते है जिससे हम अपने शौक पूरे करते है और परिवार का पालन पोषण करते है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, एसआई जितेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल अमित कुमार, विक्रान्त,कांस्टेबल सन्नी, अंकित धामा शामिल रहे। आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें