सहारनपुर19जुलाई24*सहारनपुर मे जिम की गिनती में भारी बढ़ोतरी,किस जिम के मानक पूरे, उसकी हो जांच।*
सूत्रों की माने तो शहर के नामी जिम लोगो को बना रहे है बेवकूफ,बॉडी बनाने के ख्वाब दिखलाकर परोस रहे हैं युवाओ की फ़र्ज़ी क्रेटीन, प्रोटीन,स्टैराइड समेत कई सप्लीमेंट जिससे 15 से 25 साल के युवा कर रहे अपने शरीर और स्वास्थ्य से खिलवाड़, जल्द करेगे सबूतों की साथ ऐसे जिमो का पर्दाफाश।
वहीं सूत्रों की माने तो सहारनपुर के कई जिम मालिक युवतियों और युवाओं को प्रतियोगिता आयोजित कर आकर्षित करते है और बॉडी बनाने को लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नोट बटौर रहे है।
स्वस्थ और सुडौल शरीर हर युवा की पसंद होती है। इसके लिए युवा घरों में और जिम में खूब पसीना बहाते हैं। किंतु अब यह शौक युवावस्था के बजाय किशोरावस्था में ही पनपने लगा है। इसकी वजह है इंटरनेट मीडिया पर बनने वाली रील्स और वीडियो पर मिलने वाले लाइक। हर हाथ में मोबाइल होने की वजह से किशोर भी खूब रील्स देख रहे हैं। 25 से 30 साल के युवा जिम में बाडी बनाकर रील्स पोस्ट करते हैं। उन्हीं की देखादेखी 12, 15, 17 वर्ष के किशोर भी वैसी ही बाडी बनाने की कोशिश में जुट जाते हैं।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर