सहारनपुर16जुलाई25*कैराना सांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए*
सहारनपुर*कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एडीएम प्रशासन ने दोनों को कार्यालय से बाहर निकलने तक कह दिया। यह भी कहा कि कार्यालय उनका है, अपने मन से जो चाहे वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। कैराना सांसद की शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
कैराना सांसद ने प्रमुख सचिव नियुक्ति उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मंडलायुक्त को इस मामले की शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि 1 जुलाई को छुटमलपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मुलाकात करनी थी। एक बजे उनसे संपर्क किया गया, तब जवाब मिला कि एडीएम लंच के लिए जा चुके हैं और पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या दे दें।
लंच के बाद कैराना सांसद और छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ करीब तीन बजे एडीएम के कार्यालय में पहुंचीं। आरोप है कि मुलाकात के दौरान एडीएम का व्यवहार अपमानजनक था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा को डांटा। इस पर कैराना सांसद ने समस्या सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि एडीएम ने उनके साथ भी अभद्र बर्ताव किया। कार्यालय से बाहर जाने के लिए भी कह दिया। कैराना सांसद ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
इलहाबाद ९ जून २०२६ * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेवजह जेल भेजने पर पुलिस अफ़सर भरेंगे हर्ज़ाना..
लखनऊ९ जून २०२६ * पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट
कानपूर नगर ९ जून २०२६ * गाटा संख्या 709 में करोड़ों की जमीन पर बड़ा खेल? किसान ने लगाया फर्जी आदेश और अभिलेखों में हेरफेर कर पैतृक भूमि को आमीन प्रदीप कुमार द्वारा हड़पने की साजिश का बड़ा आरोप