सहारनपुर14मार्च24*कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की एक जिलाबदर अपराधी पर जबरदस्त कार्रवाई*
*➡️कोतवाली नगर क्षेत्र के पाताल नगरी निवासी प्रदीप शर्मा पर यूपी गुंडा एक्ट में हुई बडी कार्रवाई*
*➡️अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एवम राजस्व के दिशा निर्देश पर कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम द्वारा 1 गैंग लीडर के घर नोटिस चस्पा कर ढोल नगाड़े बजाकर कराई मुनादी*
*➡️जिलाबदर अभियुक्त प्रदीप शर्मा को पनाह देने वालो पर भी होगी सख्त कार्यवाही,,धर्मेन्द्र सोनकर*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मध्यनजर कानून एवम सुरक्षा के दृष्टिगत अपराधियों पर बड़े स्तर पर जिला बदर की कार्यवाही जबरदस्त तरीके चल रही है।कल शाम कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक जोनसन कुमार ने अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अजय कुमार व कांस्टेबल सचिन कुमार के साथ माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट-वित्त एव राजस्व के दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट मे 6 माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त प्रदीप शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी पाताल नगरी के घर पहुंचकर पहले तो नोटिस चस्पा किया उसके बाद ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कर सख्त हिदायत दी गई,कि यदी कोई भी सख्श इस जिला बदर अपराधी प्रदीप शर्मा को पनाह देगा,तो होगी सख्त कार्रवाई।उसके बाद पुलिस टीम द्वारा सभी मौहल्ला वासियों को भी सख्त हिदायत दी गई,कि जिलाबदर अभियुक्त प्रदीप शर्मा को पनाह ना दे।सूत्रों की मानें,तो प्रदीप शर्मा अभी भी जेल में ही है।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।