सहारनपुर14जनवरी25*नेहरू मार्किट और रायवाला में साप्ताहिक बंदी लागू**
नेहरू मार्किट, जुबली पार्क, रायवाला और अन्य बाजारों में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू कराई गई। नगरायुक्त संजय चौहान के आदेश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में निगम और पुलिस अधिकारियों ने बाजारों की नाकेबंदी की।
वेंडरों को बाजारों में फड़ लगाने नहीं दिया गया और दुकानदारों को आदेश का पालन करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम ने सोमवार को घोषणा की थी कि मंगल बाजार केवल मेला गुघाल स्थल पर ही लगेगा। इस सख्ती के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा।
अपर नगरायुक्त ने बताया कि वेंडरों ने आरक्षित स्थल पर ही फड़ लगाई और दुकानदारों ने भी सहयोग किया। कार्रवाई में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे साप्ताहिक बंदी पूरी तरह सफल रही।
More Stories
मथुरा 9 नवंबर 26 थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एक जालसाज को किया गया गिरफ्तार*
मथुरा 9 नवंबर 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध देशी हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ9 नवम्बर 26*सनातन महापरिषद भारत प्रदेशभर में लगाएगा जनसमस्याओं और सुझावों के लिए ड्रॉप बॉक्स*