*सहारनपुर09अप्रैल25* सदर तहसील में हेल्प डेस्क पेटिका का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार , तहसीलदार सदर
जसविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि किसानों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे। यदि उनको खसरा खतौनी संबंधी कोई भी शिकायत है तो वह इस पेटिका में अपनी शिकायत दिये गए दस्तावेज सँलग्न कर डाल करके अपने प्रार्थना पत्र के साथ नकल खतौनी ,आधार कार्ड और अपना पहचान पत्र संलग्न कर अपनी शिकायत को पेटिका में डाल दें। उनकी शिकायत का निस्तारण कर उनको सूचना भेज दी जाएगी। ग्रामीण देहात के किसानों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इस अवसर पर सदर तहसील का समस्त स्टाफ एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*