सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक वांछित दबोचा*
सहारनपुर जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित, वारण्टी व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक अन्य वांछित अभियुक्त को भी दबोचने में कामयाबी पाई है।
जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने चेकिंग व दबिश के दौरान एक वारण्टी अभियुक्त समीर पुत्र राशिद, निवासी पीरवाली गली न.8/4, थाना मण्डी, सहारनपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 305/2019 धारा 379/411 भादवि (प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय परिषद, सहारनपुर) में पीरवाली गली से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को उ0नि0 प्रतापदत्त शर्मा व है0का0 672 प्रदीप कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
इसी क्रम में दूसरी बड़ी कार्रवाई के तहत वादी फिरोज पुत्र जहीर निवासी किला नवाबगंज, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर UP11BM2040) चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 526/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी मुकदमे में आगे की कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना मण्डी पुलिस ने बाबालालदास आश्रम के पास श्मशान घाट की तरफ से विवेचना में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ हन्नी पुत्र पप्पन (निवासी शंकरपुर सलेमपुर भूकड़ी बेहट रोड, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। इस अभियुक्त पर पूर्व में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 492/2022 धारा 323/427/452/504/506 भादवि का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। इस दूसरी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अय्यूब अली, है0का0 1233 विपिन राणा, है0का0 848 कपिल कुमार और का0 1570 रवि कुमार शामिल रहे।
फिलहाल, पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
More Stories
कानपुर नगर 27 अक्टूबर 26*निःशुल्क सब्जी एवं मसाला बीज वितरण के लिए किसान करें आवेदन*
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,