सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*
✅तीतरों। क्षेत्र के ग्राम बाल्लू और नगर के मोहल्ला कानूनगोयान व महाजनान के किसानों के नलकूपों से बीती रात चोरों ने कृषि उपकरण चोरी कर लिए। चोरी की इस घटना से किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बाल्लू निवासी किसान आनंदपाल तथा नगर क्षेत्र के किसान तेजपाल, प्रमोद, पप्पू, महक सिंह, सचिन और मैनपाल के ट्यूबवेलों से चोर केबल, स्टार्टर और अन्य कृषि उपकरण चोरी कर ले गए।किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की नियमित गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि रात के समय खेतों की ओर पुलिस गश्त न होने से चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।घटना के बाद किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है!!!
*रिपोर्टर:शराफत मिर्जा/बृजमोहन हाशियान*

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।