*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
सहारनपुर 27दिसम्बर 25*कूच बिहार ट्रॉफी: राजस्थान ने पहली पारी की बढ़त से किया क्वालीफाई, यूपी बाहर*
*सहारनपुर:- बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बीसीसीआई अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन 316 रनों की अहम बढ़त ने राजस्थान को क्वालीफिकेशन दिला दिया, जबकि उत्तर प्रदेश का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो गया। मैच के आखिरी दिन राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 494 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से नावेद खान ने 183 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं रजत बघेल ने 171 रन बनाए। कुशाग्र ओझा ने 48 रन बनाए, लेकिन चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी में आदित्य ने चार विकेट लिए, जबकि आयान और रवि को दो-दो तथा भावी शर्मा को एक विकेट मिला। दिन के अंत तक उत्तर प्रदेश ने दूसरी पारी में 166 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। भावी शर्मा ने 58 और युवराज ने 46 रन बनाकर संघर्ष दिखाया।राजस्थान की ओर से हनी प्रताप ने चार और केतन देसाई ने तीन विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए राजस्थान के नावेद खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मुकाबले में अंपायर आनंद एस और कुशाग्र ओझा रहे, जबकि मैच रेफरी की भूमिका नियति लोकर ने निभाई। शैलेंद्र पी. सिंह और विकास पांडे स्कोरर रहे। मैच के सफल आयोजन में एसडीसीए पदाधिकारियों और एल्फा क्रिकेट एकेडमी सहित कई खेलप्रेमियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा…*

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है