सहारनपुर 17 फ़रवरी 26*शिकायत के बाद गांव में पहुंची जांच टीम, 15 बिंदुओं पर विकास कार्यों की पड़ताल*
सहारनपुर *तीतरो।गांव पापड़ी व आसफगढ़ में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर की गई शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर गठित जांच टीम गांव पहुंची और विभिन्न विकास कार्यों की मौके पर जांच की।
ग्रामीण अताउर्रहमान, मेहरदीन सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कुल 15 बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया, खड़ंजे की जगह सीसी रोड दर्शाई गई, पीडब्ल्यूडी की सड़क को ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में शामिल दिखाया गया। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण कार्य में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।
जांच टीम के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अधिकारियों के सामने अपनी-अपनी बात रखी।
उप कृषि निदेशक संदीप पाल टीम के साथ गांव पहुंचे और शिकायत में शामिल सभी बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।
जांच अधिकारी संदीप पाल ने बताया कि गांव में पहुंचकर सभी 15 बिंदुओं पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी!!!!

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।